चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने गुरुवार को मेयर के लिए हुए चुनाव में भी बाजी मार ली है। 36 में से 31 वोट भाजपा की आशा जैसवाल को मिले और उन्हें मेयर चुन लिया गया। वहीं डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से राजेश गुप्ता सीनियर डिप्टी मेयर और अनिल दुबे डिप्टी मेयर चुने गए। गौरतलब है कि हाल ही में हुए चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव में 26 सीटों में से 21 सीटों पर बीजेपी अकाली गठबंधन ने कब्जा किया था। जिसमेंं से 20 सीटों पर बीजेपी ने अपने जीत का परचम लहराया था और एक सीट अकाली दल के नाम रही थी। वही कांग्रेस को महज चार सीटों से संतुष्ट होना पड़ा था। जबकि एक सीट सीट आजाद उम्मीदवार के नाम रही थी। गुरुवार को हुई वोटिंग में 36 में से 31 वोट आशा जैसवाल और कांग्रेस की गुरबख्श रावत को 4 वोट मिले।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope