• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राजस्थान मंडप में छाया महिलाओं के हाथों का हुनर

जयपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 36वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के राजस्थान मंडप में महिलाओं का हुनर आकर्षण बना हुआ है। यहां महिलाओं द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पाद, विशेषकर लाख की चूडिय़ां, सजावटी सामान एवं ज्वैलरी की दर्शकों एवं ग्राहकों के बीच काफी मांग है।

व्यापार मेले में इस बार भी राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया है। राजस्थान पैवेलियन में अपने स्टॉल पर सजे हुए हुनरबंद हाथों से बने रोजमर्रा की जिदंगी में काम आने वाले उत्पादों के बारे में जयपुर की राष्ट्रीय अमृता हाट स्वयं सहायता समूह की संचालिका तहसीन ने बताया कि यह समूह 10-10 महिलाओं द्वारा 15 समूहों में संचालित किया जा रहा है। समूह में जयपुर की घरेलू कामकाजी महिलाओं द्वारा अलग-अलग आइटम्स बनाए जाते हैं। एक समूह विशेष द्वारा लाख की चूडिय़ां बनाई जाती हैं तो दूसरे समूह द्वारा गोटा पत्ती, सिल्क और हाथ की सिलाई से तैयार पारंपरिक परिधान तैयार किए जाते हैं।

200 महिलाओं को मिल रहा है रोजगार

नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : skills shadow of the hands of women in Rajasthan Pavilion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, skills, shadow, hands, women, rajasthan, pavilion, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved