जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मंडल, प्रदेश के प्रखर मार्क्सवादी नेता एवं जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के महामंत्री का. राजेंद्र साईवाल का गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया। का. साईवाल छात्र जीवन में ही वैज्ञानिक विचारधारा मार्क्सवाद-लेनिनवाद सहित साहित्य के अध्ययन से प्रभावित होकर वाम छात्र आंदोलन से जुड़े और प्रगतिशील, जनवादी जन आंदोलन में प्रभावी भूमिका निभाई। वे पार्टी राजस्थान राज्य कमेटी के मुखपत्र लोकजनवाद के कार्यकारी संपादक भी थे।
का. राजेन्द्र साईवाल 17 नवंबर को शहीद स्मारक पर जनवादी अधिकारों की रक्षा और नोट बंदी से आमजन को हो रही भारी कठिनाइयों के विरोध में हुए विभिन्न जनसंगठनों के प्रदर्शन में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे थे। गुरुवार रात वे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती मित्र से मिल कर कार से लौट रहे थे। अचानक दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी साथियों और जयपुर साहित्य जगत के लोगों में शोक की लहर छा गई। पार्टी राज्य कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यालयों पर साथी के सम्मान में झंडे झुका दिए गए। पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य रवींद्र शुक्ला ने बताया कि साईवाल की स्मृति में पार्टी की ओर से स्मृति शोकसभा 21 नवंबर को सायं 4 बजे मजदूर किसान भवन, हटवाड़ा रोड, जयपुर पर होगी।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
गांव-गरीब, किसान, और मध्यम वर्ग के साथ ही सभी के सपनों को पूरा करने वाला है बजट-मोदी
बजट में वित्तमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए बजट की 10 प्रमुख बातें..खबर सहित तस्वीरें
आम बजट : नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
Daily Horoscope