• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भर्ती सेवा नियमों को प्राथमिकता के आधार पर एक माह में तैयार करें : गृहमंत्री

जयपुर। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि विभागीय नोडल अधिकारी कार्मिक विभाग से संपर्क कर राजस्थान गृह रक्षा विभाग के भर्ती सेवा नियमों को प्राथमिकता के आधार पर एक माह में तैयार करें, ताकि विभागीय गतिविधियों को सुचारू बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भुगतान की परेशानी को देखते हुए विभाग के आवंटित बजट को नोडल पुलिस विभाग से पृथक गृह रक्षा विभाग के अधीन करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। शासन सचिवालय में बुधवार को गृह रक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में कटारिया ने कहा कि गृह रक्षा विभाग के स्वयंसेवकों को वर्तमान में मिल रही मानदेय राशि 325 रुपए प्रति दिवस से 350 रुपए प्रति दिवस करने के लिए जो प्रस्ताव गृह विभाग को भेजे गए हैं, उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि गृह रक्षा स्वयंसेवकों को राज्य के श्रम विभाग द्वारा राज्य में न्यूनतम मजदूरी की दर 350 रुपए प्रति दिवस के हिसाब से ड्यूटी भत्ता मिल सके। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : do to Prepare recruitment service regulations in a month : Home Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gulab chand kataria, home minister, jaipur news, prepare, recruitment, service, regulations, month, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved