जयपुर । उन्नीस देशों के 32 प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को मालवीय नगर स्थित भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) में जयपुर फुट की निर्माण विधि देखी। अफगानिस्तान, भूटान, बोत्सवाना, इथियोपिया, फिजी, घाना, केन्या, क्रिगिस्तान, लेसोथो, लाईबेरिया, मेडागास्कर, मालावी, नामिबिया, नाइगर, नाइजेरिया, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, तंजानिया और युगाण्डा के यह प्रशासनिक अधिकारी भारत सरकार के दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय श्रमिक अर्थषास्त्र अनुसंधान और विकास संस्थान में प्रशिक्षण के लिए आए है।प्रशिक्षण के दौरान इस दल को जयपुर स्थित हरिशचन्द्र माथुर प्रशिक्षण संस्थान में ”मोनिटरिंग एण्ड इवैलुएशन” पाठ्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।इस दल को बी.एम.वी.एस.एस. की कार्यविधि और जयपुर फुट की निर्माण विधि के बारे में बी.एम.वी.एस.एस. के सचिव डॉ. दीपेन्द्र मेहता ने जानकारी दी। इस दल का स्वागत बी.एम.वी.एस.एस. के मु़ख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस.बिस्सा ने किया। बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक डी.आर.मेहता ने विदेशी प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि जयपुर फुट 27 देशो में कार्य कर चुका है, और निकट भविष्य में वह इथियोपिया और म्यामांर मे कृत्रिम अंग शिविर लगाने के लिए तकनीकी दल भेजेगा। उन्होने कहा कि वर्तमान मे बी.एम.वी.एस.एस. का दल मॉरिशस में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :मां को कोठरी में कैद कर गंगा मां की पूजा
कर रहा बेटा, पढ़ें
क्या है माजरा
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope