बीकानेर। आचार्य तुलसी-महाप्रज्ञ-महाश्रमण भवन का लोकार्पण जैन कन्या महाविद्यालय में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद भाया जैन के कर कमलों से मुनिश्री पीयूष कुमार के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता जैन लूणकरण छाजेड़, महापौर नारायण चौपड़ा व थानमल बोथरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. डी. कल्ला ने की। यह समारोह जैन कन्या महाविद्यालय के 21 वर्ष की सम्पन्नता पर जैन पाठशाला सभा द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह को सम्बोधित करते हुए आचार्य महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री पीयूष कुमार ने कहा कि हर कार्य इक्कीस होना चाहिए। महाविद्यालय की 21 वर्ष की पूर्णता पर आज संकल्प व उल्लास झलकता है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर बबीता जैन ने कहा देश के आंकड़े बताते हंै कि 23 प्रतिशत विद्यार्थी ही उच्च शिक्षा तक पहुंच पाते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन ने कहा बिटिया एक नहीं दो घरों को रोशन करती है। उन्होंने कहा कि जीवन में दूसरों के दु:खों को दूर करना चाहिए तथा गौ रक्षा एवं मानव सेवा हेतु कार्य करना चाहिए।
सामाजिक सामंजस्य को मिलेगा बढ़ावा
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope