• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जम्मू-कश्मीर: अब आतंकवाद से लड़ रही सेना के लिए मुखबिर भी बने खतरा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से मुकाबले में सेना के सामने इनफॉर्मर ट्रैप नई चुनौती और घातक खतरा साबित हो रहा है। भरोसेमंद खबरियों से मिली सूचनाएं गलत निकलने पर सेना की टुकड़ी गफलत का शिकार हो जाती है और घात लगाकर बैठे आतंकी इसका फायदा उठा लेते हैं। बीते 10 दिनों में बांदीपोरा और शोपियां में हुए दो आतंकी हमलों के दौरान ऐसे ही खबरिया फंदे में फंस कर सेना के 6 जवान शहीद हो गए जबकि दोनों कार्रवाई में केवल 1 आतंकी ही मारा जा सका है। पिछले हफ्ते बांदीपोरा के हाजिन में सेना को अपने 3 जवान खोने पड़े थे। वहीं, गुरुवार को शोपियां में सर्च से लौट रही सैनिक टुकड़ी को भी आतंकी हमले में नुकसान उठाना पड़ा। सूत्र बताते हैं कि बीते कुछ महीनों में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुरहान वानी एनकाउंटर के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों से बिखरे अपने खबरिया तंत्र को चुस्त करने पर खासा जोर दिया था। इसमें काफी कामयाबी भी हासिल हुई। सुरक्षा बलों ने खुफिया खबरी नेटवर्क से हासिल सटीक सूचनाओं के चलते करीब 15-20 सफल ऑपरेशन किए गए, जिनमें 2 दर्जन से ज्यादा आतंकियों का सफाया किया गया।

[ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-J & K: informants became threat for military fighting terrorism
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: j and k, informants, threat for military, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved