• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

विदेशी माताओं की सूनी गोद भर रहा जयपुर, IVF से आ रही खुशियां

जयपुर। गुलाबी नगरी के रूप में विख्यात जयपुर उन विदेशी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिनकी गोद वर्षों से सूनी रही है। बच्चों के अभाव में विदेशी महिलाएं यहां आकर मां बन रही हैं। फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट व सेंटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान की राजधानी में हर साल करीब 1200 महिलाओं की इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए गोद भरी जा रही है। इनमें करीब 200 महिलाएं विदेशी हैं, जिन्हें यहां मातृत्व सुख प्रदान हो रहा है। बता दें कि, गुलाबी नगर में आईवीएफ तकनीक काफी तेजी से फैल रही है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी आईवीएफ का लाभ उठाने के लिए जयपुर की ओर रुख कर रहे हैं। जयपुर में इन विदेशी माताओं के इलाज करवाने का मुख्य कारण यह है कि यहां पर आईवीएफ का खर्चा यूरोपीय देशों की तुलना में काफी कम है। केन्या, अमेरिका, कनाडा तथा यूरोपीय देशों में इलाज का खर्चा करीब 5 लाख रुपए आता है, वहीं जयपुर में करीब 70 हजार से एक लाख रुपए खर्च होते हैं। हालांकि किन्ही कारणों की वजह से हाल में होम मिनिस्ट्री ने विदेशी महिलाओं की सेरोगेसी को बैन किया है, लेकिन सरकार को प्रूफ दिखाकर कि वे शादीशुदा हैं, इलाज कराने की परमिशन ले सकते हैं।

इन देशों से आती है महिलाएं यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-IVF giving happiness to mothers in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ivf, giving, happiness, mothers, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved