• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इटली: पुलिसकर्मी ने पत्नी, बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी

रोम। इटली के जेनोआ शहर में एक 50 वर्षीय पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा है। मॉरो अग्रोसी ने सुसाइड नोट में लिखा, बहुत समस्याएं हैं। मैं अपनी पत्नी को अपने पति के बिना और बेटियों को पिता के बिना और साथ ही समस्याओं के साथ नहीं छोडऩा चाहता। मैं सभी को अपने साथ लेकर जा रहा हूं। अग्रोसी ने बुधवार तडक़े पत्नी और 10 और 14 वर्षीय दो बेटियों की सोते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि उसके बाद उन्होंने 999 पर कॉल करके अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुद को गोली मार ली। जांचकर्ताओं के अनुसार अग्रोसी के सिर पर कुछ उधार और बैंक कर्ज था, जिसे वह हर महीने अपने वेतन के एक हिस्से से चुकाते थे। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवार

यह भी पढ़े

Web Title-Italy policeman commit suicide after wife and children murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: italy policeman commit suicide, policeman murder wife and children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved