• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनआईए ने बंजार से दबोचा आईएसआईएस एजेंट

ISIS arrested by NIA agents Banjar - Mandi News in Hindi

मंडी। कुल्लू जिला के बंजार से एनआईए ने हिमाचल पुलिस के सहयोग से आईएसआईएस का एक संदिग्ध पकड़ा है। जो यहां भेष बदल कर विलिवर्ज चर्च सिधवां (बंजार) में पॉल (नियो क्रिश्चियन) बनकर रह था जबकि उसका असली नाम अबिद खान उर्फ अबू मोहम्मद है जो बैंगलूरू, कर्नाटक का निवासी बताया जा रहा है। एनआईए सूत्रों को कहना है कि अबिद खान उर्फ अबू मोहम्मद धर्म परिवर्तन कर बैंगलूरू से यहां पहुंचा और यहां से आईएसआईएस के कुछ एजैंटों के लगातार संपर्क में था। सूत्रों का दावा है कि जनवरी में दिल्ली से पकड़े दो एजैंटों से पूछताछ के बाद इसके उनके साथ संबंधों का पता चला और उसी दिन से दोनों की गिरफ्तारी के यह भूमिगत हो गया था। इसके बाद इसने दोनों से दूरियां बनाए रखी और इसने 14 मार्च को बैंगलूरू आरपीओ से पासपोर्ट तैयार करवाया, जिसकी वैधता 13 मार्च 2026 तक है। पासपोर्ट प्राप्त करने के बाद अबिद खान उर्फ अबू मोहम्मद श्रीलंका के कोलंबो और फिर चैनई वापस लौटा। वहां से लौटते ही इसने अपना धर्म परिवर्तन किया और पॉल बन गया। इससे संदेह पैदा हो गया था कि वह देश में ही कुछ गड़बड़ करने जा रहा है और एनआईए ने उस पर अपनी नजर कड़ी कर दी। चैनई से पॉल बनकर अबिद खान उर्फ अबू मोहम्मद कुल्लू जिला के बंजार पहुंचा और वहां एक छोटे से चर्च में रहना शुरू किया। जहां से वह लगातार कुछ संदिग्धों के संपर्क में था। एनआईए को इसके धर्म परिवर्तन के बाद शक हुआ और बंजार पहुंचकर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि अबिद खान उर्फ अबू मोहम्मद बंजार से सीधे दिल्ली आकर इंडोनेशिया जाने वाला था और जहां उसकी गर्लफै्रंड रहती है जो उसे सीरिया में आईएस में शामिल करने के लिए उसे ले जाने वाली थी।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-ISIS arrested by NIA agents Banjar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isis , arrested, agents, mandi news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved