नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट बंद होने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। खासकर आतंकी और जाली नोट चलाने वाले गिरोह काफी परेशान हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई नकली नोटों को खपाने की जुगत में लग गया है। अब आईएसआई नकली नोटों को नेपाल के रास्ते भारत में खपाने में जुटा है। गौरतलब है कि भारत में प्रतिवर्ष करीब 70 करोड के नकली नोट आ रहे थे। इनमें से ज्यादतर नकली नोट पाकिस्तान में छपते हैं।
अब पाकिस्तान के लिए 500 और 1000 के वे पुराने नोट मुसीबत बन गए हैं, जिन्हें वह भारत की केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से पहले छाप चुका था। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकी संगठनों, नकली नोटों के सप्लायर और एजेंटों को इन नकली नोटों को भारत में खपाने के निर्देश दिए हैं।
इस जानकारी के बाद भारत की खुफिया एजेंसिया भी अलर्ट हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये नकली नोट नेपाल के रास्ते भारत में लाए जा सकते हैं। ऐसे में नेपाल के रास्ते नकली नोटों की आमद को रोकने के लिए 48 घंटे तक कडी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है।
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope