गोंडा। जिले में विधानसभा चुनाव के धुआंधार प्रचार के बीच अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी प्रत्याशी के समर्थन में जुट गए हैं। [# चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बुधवार को योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक समेत कई नामी गिरामी पहलवानों ने सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण शरण के समर्थन में रोड शो करके वोट मांगा।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष की पत्नी पूर्व सांसद केतकी सिंह की अगुवाई में ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक, योगेश्वर दत्त, विनेश फोगट, रांजीव तोमर ने सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में जनपद मुख्यालय पर अंबेडकर चौराहे से जयनरायन चौराहे तक पदयात्रा निकाली।
इस दौरान भारी संख्या में शामिल महिलाएं और छात्रोंका जनसैलाब लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। पदयात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने स्वागत किया तो घरों की छतों पर खड़ी महिलाओं और बच्चों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope