• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

फिदेल कास्त्रो का निधन,दुनिया को हैरान करती रहीं उनकी ये बातें...

हवाना। क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1959 से 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और इसके बाद 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे। दुनिया के सबसे बड़े कम्युनिस्ट नेताओं में से एक फिदेल कास्त्रो का लोहा दुनिया मानती थी। खुलकर अमेरिका के खिलाफ बोलने वाले कास्त्रो अपने पीछे कई रोचक तथ्य छोडक़र गए हैं। हम आपको यहां बता रहे उनसे जुड़ी कुछ खास बातें, जो दुनिया को आज भी हैरान करती हैं-

लंबे समय तक राज करने वाले नेता: फिदेल कास्त्रो दुनिया के तीसरे ऐसे नेता थे, जिन्होंने किसी देश पर लंबे समय तक राज किया हो। उन्होंने साल 1959 में सत्ता संभाली थी। क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के 1961 से 2011 तक सेक्रेटरी पद पर रहे फिदेल कास्त्रो ने 1959 में क्रांति के जरिए अमेरिकी पिट्ठू फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को उखाड़ फेंका था। पांच दशक तक क्यूबा पर शासन करने के बाद अपने खराब स्वास्थ्य के कारण कास्त्रो ने अपने भाई को साल 2008 में सत्ता सौंप दी थी। हालांकि, वह इसके बावजूद मीडिया में कॉलम लिखते रहते थे।

लंबे भाषण का गिनेस रेकॉर्ड: संयुक्त राष्ट्र में सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड फिदेल कास्त्रो के नाम है। कास्त्रो ने 29 सितंबर 1960 को संयुक्त राष्ट्र में 4 घंटे 29 मिनट तक भाषण दिया था, जो गिनेस रेकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने क्यूबा की राजधानी हवाना में 1986 में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के कार्यक्रम में 7 घंटे 30 मिनट तक भाषण दिया था।

राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Interesting facts about Cuban leader Fidel Castro
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cuba, interesting facts, fidel castro, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved