जयपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए बदमाशों ने कुछ ऐसा कर दिया कि सबके होश उड़ गए। बदमाशों ने अचानक रेस्टोरेंट संचालक पर देसी कट्टा तान दिया। वे उसकी दिन भर की कमाई लूटना चाह रहे थे लेकिन, रेस्टोरेंट कर्मचारियों के जज्बे के आगे उनकी बदमाशी फीकी पड़ गई। [@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]
ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में रात 10 बजे के करीब कुछ बदमाश आए। इसे पहले कि वो कुछ ऑर्डर करते, उन्होंने संचालक के सिर पर देसी कट्टा रख कैश मांग लिया। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने जब हिम्मत दिखानी शुरू की तो सबको डराने के लिए बदमाशों ने दो राउंड फायर कर दिया। इसके बाद कर्मचारी बदमाशों पर टूट पड़े। कर्मचारियों की हिम्मत देखने के बाद बदमाश भागने लगे। इसमें एक बदमाश मीठा लाल बंजारा (23) को कर्मचारियों ने दबोच लिया। उसका दूसरा साथी संजय पायलट मौके से फरार होने में सफल रहा।
सूचना पर पुलिस आई और सवाईमाधोपुर के बामनवास, लिवाली की ढाणी निवासी मीठालाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मीठालाल पहले भी चेन स्नैचिंग और लूटपाट के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope