मथुरा। मथुरा। एक भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने बस इसलिए बेरहमी से
पीट दिया कि वह अपनी बाइक में भारत का झंडा लगाया था। पीड़ित का आरोप है कि
वह अपनी गाड़ी से जा रहा था वह एक तरफ भारत का तिरंगा झंडा लगाए था।
चौराहे पर उसे दारोगा ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। यह मामला 14 फरवरी
का है। 14 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता विनीत बंसल अपनी बाइक से कही जा
रहे थे उनकी बाइक में भारत का तिरंगा झंडा लगा था। उनका आरोप है कि मंडी
चौराहे पर कृष्णा नगर चौकी प्रभारी ह्रदय कुमार मिश्र ने उन्हे रोक लिया।
बाइक में झंडा लगाने की बात पर कहासुनी हो गई। मिश्र ने झंडा लगाने के लिए
अनुमति की बात की। आरोप है कि चौकी प्रभारी मिश्रा ने उन्हें घसीटते हुए
चौकी ले गए। उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। बंसल ने बताया कि उसे दारोगा ने शांतिभंग के आरोप में थाने
में बंद कर दिया। जब इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों से सम्पर्क किया
गया तो किसी ने कुुछ नहीं बताया। [# चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदला, लिखा 'अयोग्य सांसद'
संडे स्पेशल : पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फैशन
धारा 144 के बावजूद कांग्रेस राजघाट पर करेगी सत्याग्रह, देखें तस्वीरें...
Daily Horoscope