धौलपुर। जिले के सैपऊ उपखंड के सरकारी विभागों का बुधवार को एसडीएम विनोद कुमार मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अचानक एसडीएम के निरीक्षण से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। एसडीएम ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए हैं। [@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
एसडीएम विनोद कुमार मीणा ने बताया कि उपखंड मुख्यालय स्थित विद्युत निगम कार्यालय, पशु चिकित्सालय, बीईईओ कार्यालय, अस्पताल, जलदाय विभाग, पंचायत समिति और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया गया। इसमें सभी दफ्तरों में दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित थे। एसडीएम ने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर पर क्रॉस लगा दिया। साथ में कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी थमाया जाएगा। दोषी कर्मचारियों द्वारा संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope