• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजय चौटाला से उलझे इनेलो नेता, लगाया टिकट बेचने और धोखाधड़ी करने का आरोप

inld leader ajay chautala entangled, be charged sell tickets with fraud - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। इनेलो नेता अजय चौटाला के दौरे के दौरान शुक्रवार को उस समय सन्नाटा पसर गया। जब उनसे एक पार्टी नेता की तीखी बहस हो गई। बहस भी सामान्य नहीं थी। बल्कि गंभीर थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कहासुनी उस समय हुई। जब इनेलो नेता अजय चौटाला धर्मशाला से वापस जा रहे थे। इसी दौरान पहुंचे राजेंद्र उर्फ काका चौधरी ने गाड़ी के पास जाकर कहा कि भाई साहब मेरा हिसाब कर दो। जिस पर अजय चौटाला बिफर गए और बोले कौनसा हिसाब। तेरा कोई हिसाब नहीं है, अपना काम कर। जिस पर राजेंद्र उर्फ काका चौधरी आगबबूला हो गए और बोले कि हजार दो हजार की बात नहीं है। पूरे 50 लाख दे रखे हैं। मेरे पास दो नंबर का पैसा नहीं था। जो इस तरह बरबाद कर दूं। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई और अजय चौटाला वहां से बचते हुए खिड़की बंद कर वहां से चले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से फोटो भी खींचे और रिकाॅर्डिंग भी की। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। दूसरी ओर पार्टी की तरफ से अभी तक किसी नेता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है और ना ही कोई कुछ बोलने को तैयार है। मगर काका चौधरी खुले तौर पर कह चुके हैं कि उन्होंने रुपए दे रखे हैं, रुपए लिए बिना वो चुप नहीं बैठ सकते। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इनेलो के शीर्ष नेताओं ने कहा था कि टिकट उसे दे दी जाएगी। लेकिन इसके लिए पहले पार्टी में चुनाव खर्च के लिए 50 लाख रुपए देने होंगे। उन्होंने रुपये भी जमा करवा दिए। लेकिन टिकट नहीं दी गई। तब से वह रुपयों के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रुपयों के लिए कभी दिल्ली बुलाया जा रहा है तो कभी सिरसा में और कभी चंडीगढ़ में। लेकिन हर बार टाल दिया जाता है। इसलिए यह सोचकर गए थे कि आज अजय चौटाला आए हुए हैं और बात करने का सही मौका है। मगर उन्होंने साफ ही इंकार कर दिया। काका चौधरी ने कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर कान्फ्रेंस भी करेंगे।कौन हैं काका चौधरी राजेंद्र उर्फ काका चैधरी फतेहाबाद में पंजाबी नेता के रूप में जाने जाते हैं। शहर में उनका केबल नेटवर्क है। लगभग 15 साल से राजनीति में हैं और लंबे समय तक हजकां में थे। हजकां में उन्हें जिला अध्यक्ष का पद मिला हुआ था। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें उम्मीद थी कि हजकां टिकट देगी। लेकिन उन्हीं दिनों में कुलदीप बिश्नोई के परिवार के सदस्य और पूर्व सीपीएस दुड़ाराम हजकां में आ गए। जो कांग्रेस में थे। दुड़ाराम के आने के बाद हजकां ने काका चौधरी को तवज्जो देनी बंद कर दी। इसके चलते काका चौधरी चुनाव से कुछ दिन पहले इनेलो में शामिल हो गए। यहां भी उन्हें टिकट की आस थी। लेकिन इनेलो ने बलवान दौलतपुरिया को विधानसभा की टिकट दे दी। जो मौजूदा विधायक हैं। काका चौधरी को सिर्फ इनेलो नेता कहा जाता है। लेकिन पार्टी ने अभी तक उन्हें कोई पद नहीं दिया था। इस बात से भी काका चौधरी खफा हैं।इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह ने काका चौधरी की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार और संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसी ही बात थी, तो विधानसभा चुनाव हुए 2 साल हो गए, काका चौधरी अब तक चुप क्यों बैठे रहे। उनका कहना है कि काका चौधरी चुनाव से कुछ ही दिन पहले पार्टी में शामिल हुए थे। इसलिए उन्हें उम्मीदवारों की लाइन में ही नहीं रखा गया। इसलिए आज तक उन्हें कोई पद नहीं दिया गया। हमारी पार्टी में टिकट बेचने का सवाल ही पैदा नहीं होता। केवल उसी को उम्मीदवार बनाया जाता है, जो पार्टी में सक्रिय रहा हो और सक्षम नेता हो। इसलिए काका चौधरी के आरोप बेबुनियाद और संदिग्ध हैं। अब पता नहीं कि ये आरोप लगाने के पीछे काका चौधरी की क्या मंशा रही है।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

यह भी पढ़े

Web Title-inld leader ajay chautala entangled, be charged sell tickets with fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inld leader ajay chautala entangled, be charged sell tickets with fraud, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved