जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में रोड शो निकाला। गढ़ा से शुरू हुआ रोड शो शहर के माॅडल टाउन और कपूरथला चैक सहित विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा और सिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर जाकर सभा में तब्दील हो गया। जहां अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब के उद्योगों को ऊपर उठाया जाएगा और युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे ये सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब की इंडस्ट्री में अस्सी फीसदी नौकरी पंजाब के निवासियों को ही मिले। उन्होंने राज्य से नशे के खात्मे का भी वादा किया। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में करीब चालीस लाख युवा नशे के शिकार हैं। जिनका इलाज के माध्यम से नशा छुड़वाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में सरकार बनने पर चैबीस हजार डेयरी फाॅर्म भी खोलने की घोषणा की। इससे पहले रोड शो के दौरान भी केजरीवाल ने कई जगह लोगों को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की मांग की। उन्हांेने संबोधन के दौरान दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी विधवा पेंशन ढाई हजार रुपए करने और मोहल्ला क्लिनिक खोलने की घोषणा भी की। [@ हर बार ठगा महसूस करते कर्मचारी, अटके हैं 70 हजार से ज्यादा प्रमोशन]
106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार...अमित शाह ने सम्मान में रखा डिनर...यहां देखें तस्वीरें
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त, अमृतपाल अभी भी फरार
Daily Horoscope