• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया में सेना का प्लेन क्रैश, 13 की मौत

Indonesia military plane crash, 13 dead - World News in Hindi

इंडोनेशियाई सेना का एक मालवाहक विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। यह विमान खाद्य सामग्री लेकर तिमिका से वमेना जा रहा था, इसी दौरान ये देश के दक्षिणी हिस्से में पापुआ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक इंडोनेशियाई सेना के मालवाहक विमान हरक्यूलिस सी-130 ने सुबह उड़ान भरी थी। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 3 पायलट्स के अलावा 10 सैन्यकर्मी भी मौजूद थे। हादसा भारतीय समयानुसार शनिवार देर शाम करीब 9 बजे हुआ। विमान का मलबा काफी दूर तक पाया गया है।खराब मौसम के कारण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का संदेह है। इसे रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वामेना पहुंचना था।
जून 2015 में भी वायु सेना का इसी तरह का एक विमान मेदान से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 19 क्रू सदस्य और सभी 109 यात्री इस हादसे में मारे गए थे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-Indonesia military plane crash, 13 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indonesia, military , plane crash, 13 dead, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved