• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेवाडी में इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन में लीकेज

Indian Oil Corporations pipeline leakage in Rewari - Rewari News in Hindi

रेवाड़ी। यहां के मस्तापुर गांव के पास आज इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन लीकेज हो गई। पाइप लीकेज के सूचना के बाद इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया गया। पाइप लीकेज होने का कारण पाइप लाइन पुरानी होना माना जा रहा है।

दरअसल करीबन 2 बजे गाँव मस्तापुर के खेतों मे पाइप लीकेज हुई और ग्रामीणों ने पाइप लीकेज होने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने तुरंत इंडियन ऑयल कोरप्रेसन को सूचित किया जिसके बाद इंडियन ऑयल कोरप्रेसन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। लीकेज को बंद करने का काम शुरू किया गया। लीकेज में ज्यादा ऑयल नही निकल पाया । माना जा रहा है की पाइप पुरानी है जिसके कारण ही लीकेज हुआ है। गौरतलब है कि कांडला से मुंबई तक इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन 1994 मे डाली गई थी। रेवाड़ी डिवीजन के अंतर्गत करीबन 72 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन को दोबारा डाले जाने का काम शुरू किया हुआ है जो मार्च 2017 तक पूरा हो जाएगा । रेवाड़ी मे इस से पहले भी ऑयल पाइप लाइन लीकेज हो चुकी है .लेकिन इस बार गनीमत ये रही की लीकेज हुई पाइप लाइन मे ज्यादा नुकसान नही हुआ और स्थिति को जल्द काबू कर लिया गया।

यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Oil Corporations pipeline leakage in Rewari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian, oil, corporations, pipeline, leakage in rewari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved