• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

भारत दर्शन होगा हिंदू अध्यात्मिक सेवा मेला- सुधीर

गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार ने दावा किया है कि दो फरवरी को गुडग़ांव के लेजरवैली पार्क में लगने वाला हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेला वास्तव में दुनिया के सामने भारत दर्शन होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के दुनिया में बड़े बड़े सेवा प्रकल्प चल रहे हैं, लेकिन जिन्हें दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना आज समय की मांग भी है। हरियाणा में पहली बार हो रहा यह मेला दुनिया को भारत की सभ्यता और संस्कृति की झलक पेश करेगा। प्रांत प्रचारक रविवार को गुडग़ांव के सेक्टर नौ स्थित सिद्धेश्वर स्कूल में आयोजित हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेले की समीक्षा बैठक में अतिथि के रूप में बोल रहे थे। संघ के उत्तरक्षेत्र के सह प्रचारक बनवीर, हरियाणा के सह प्रांत प्रचारक विजय कुमार, मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने भी मेला कमेटी के पदाधिकारियों को मेले के बेहतर आयोजन के लिए कुछ विशेष दिशा निर्देश दिए। प्रांत प्रचारक ने कहा कि चार दिन तक चलने वाले इस मेले में दर्जनों कार्यक्रम ऐसे होंगे, जो केवल भारतीय परम्परा और सभ्यता की प्रस्तुति करेंगे और इसमें स्कूल के विद्यार्थियों से लेकर शिक्षक, अभिभावक और समाज का हर वर्ग हिस्सा लेगा। मातृ पितृ वंदन हमारी संस्कृति रही है, जिसे धीरे धीरे पाश्चात्य संस्कृति के प्रचार-प्रसार के कारण युवा भूलते जा रहे हैं, लेकिन हिंदु स्प्रीच्युल एंड सर्विस फेयर ऐसा मंच बनेगा, जो खोए हुए संस्कारों को फिर से समाज में स्थापित करेगा।
लगभग तीन घंटे तक इस बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में आए मेले कीर जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश भर के शिक्षाविद्, उद्योगपति, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैंकड़ों बुद्धिजीवी लोगों ने बताया कि मेले में क्या-क्या प्रस्तुत होने वाला है और किस तरह से इस मेले में खाने से लेकर अन्य व्यवस्था रहेगी। बैठक में लगभग एक हजार से अधिक मेला कमेटी से जुड़े सदस्य शामिल हुए।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

यह भी पढ़े

Web Title-India is a Hindu spiritual philosophy service Mela- Sudhir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india is a hindu spiritual philosophy service mela- sudhir, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved