• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी से मिले अबुधाबी प्रिंस जाएद, गणतंत्र दिवस परेड में होंगे चीफ गेस्ट

नई दिल्ली। अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नायहान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। दोनों की मुलाकात पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई। इससे पहले जायद के यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर खुद पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मुहम्मद बिन जाएद अल नहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। प्रिंस शेख इस साल गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले भी 2006 के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सऊदी अरब के किंग मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए थे। प्रिंस शेख मंगलवार को भारत पहुंचे हैं और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड और राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होने के बाद भारत से रवाना होंगे। पीएम आवास पर मिलने के बाद दोनों नेता हैदराबाद हाऊस गए। वहां पीएम मोदी ने प्रिंस को हैदराबाद हाउस गार्डेन की सैर कराई।

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

यह भी पढ़े

Web Title-India and UAE to sign strategic partnership agreement today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, abu dhabi prince, india and uae to sign strategic partnership, strategic partnership agreement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved