• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए उचित वातावरण बनाया जाए -राज्य निर्वाचन आयुक्त

Increased turnout in elections, the State Election Commission requires proper Waravarn - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त रामलुभाया ने कहा कि आगामी चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढे़ इसके लिए उचित वातावरण बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवाओं की अहम् भूमिका होती है ऎसे में युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त, हश्चिन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में बुधवार को 7वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पूर्व समारोह में उपस्थित सभी सहभागियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई गई। समारोह में निर्वाचन विभाग के दो ब्रांड एम्बेसेडर भी उपस्थित थे। समारोह में निर्वाचन विभाग से सम्बन्घित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि युवाओं के मतदान एवं निर्वाचन सम्बन्धी सुझाव बहुत अच्छे हैं और वे देश की समस्याओं पर ध्यान दे रहे है क्योंकि युवा देश में पथ प्रदर्शक बन सकते हैं। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने कहा कि वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव एवं वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुए थे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक हुए चुनावों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य की प्रशंसा की साथ ही राज्य को सम्मानित भी किया है।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग अभी तक ईवीएम मशीनों से चुनाव कराता है परन्तु आगामी चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपेट को भी जोड़ा जायेगा ताकि प्रत्येक मतदाता यह देख सकेगा कि मत मशीन पर मतदान सही ढंग से रिकार्ड किया गया है या नहीं। श्री भगत ने कहा कि राज्य में मतदान केन्द्रोंं का पुनर्गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 49 हजार 954 मतदान केन्द्र बने हैं परन्तु अक्टूबर व नवम्बर माह में चलाये गये विशेष अभियान में 4 हजार 620 मतदान केन्द्र और बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह मतदाताओं की सुविधा के लिए किया गया है ताकि उन्हें लम्बी पक्तियों में खड़ा नहीं होना पड़े।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी के लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की अध्यक्षता में एक जागरूकता समूह का गठन किया गया है। इस समूह में जन प्रतिनिधि भी सदस्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम भी युवा एवं भावी मतदाताओं का सशक्तीकरण पर रखी गई है ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा मतदाता आगे आकर मतदान एवं निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने बताया कि पिछले अभियान में राजस्थान के 572 विद्यालयों के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर परस्पर संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

[@ बिजली चोरी के मामले में जयपुर डिस्कॉम अव्वल, चोरी रोकने में बिजली विभाग नाकाम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Increased turnout in elections, the State Election Commission requires proper Waravarn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state election commissioner ramlubhaya, chief electoral officer ashwini bhagat, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved