• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बढ़ी गरम कपड़ों की मांग, तिब्बती बाजार में रौनक

Increased demand for warm clothing in Tibetan market - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पारा गिरने और कडक़ड़ाती सर्दी महसूस होने के बाद राजधानी में तिब्बती बाजार में गरम कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। हजारों की तादाद में लोग बाजार में जाकर कपड़े खरीद रहे हैं। तिब्बती बाजार अभी पूरी रौनक पर है। लोग परिवार सहित बाजार में जाकर खुद के लिए व परिजनों के लिए ऊनी व गरम कपड़े खरीद रहे हैं। दुकानों के बाहर लोग बच्चों की नाप लेकर उसके अनुरूप कपड़े ले रहे हैं। कीमतों को लेकर बहसबाजी होती भी देखी जा रही है। जर्सी, जैकेट और कोट की विशेष मांग है। टोप-दस्ताने और मफलर भी काफी बिक रहे हैं। महिलाएं गरम मोजे और घर में पहनने की कपड़े की चप्पल भी खरीद रही हैं। पांच सौ व हजार के पुराने नोट बंद कर दिए जाने और नए नोटों की किल्लत के चलते सभी की तरह तिब्बती बाजार भी ठंडा पड़ा था। नए नोटों का फ्लो बढऩे के बाद लोग यहां आने लगे। अभी नोटों को लेकर यहां कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है।

खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-Increased demand for warm clothing in Tibetan market
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: increased, demand, warm clothing, tibetan market jaipur, jaipur, jaipur news, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved