आजमगढ़। ट्रक चालक सहित दो को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि एक रिश्तेदार की निजी अदालत में उसने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने उसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया। जेल भेजे गये इस आरोपी के खिलाफ कई जिलों में संगीन आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। [@ वरमाला के समय दुल्हा फरार, वधु पक्ष ने वर पक्ष को बनाया बंधक] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बीते 12 जनवरी की सांयकाल थाना-मुबारकपुर में मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मोहब्बतपुर स्थित अशोक ढाबा के पास हत्या करने के नीयत से दिनेश यादव नामक ब्यक्ति पर असलहे से फायर कर घायल कर दिया गया था। उक्त बदमाशों के भागते समय जनता के व्यक्तियों द्वारा अवरोध करने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाशों द्वारा राजनाथ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पर भी असलहे से फायर कर घायल कर दिया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।इस घटना के अनावरण हेतु मुखबीर द्वारा पतारसी व सुराग रसी के साथ साथ आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया
इस घटना में शामिल एक नफर अभियुक्त को इस घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय कारतूस के साथ मंगलवार को शाम सठियांव रेलवे स्टेशन के पास मे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे चाचा विवेकानन्द यादव, निवासी-महेवा, थाना-अलीनगर, जनपद-चन्दौली की सगी बहन की शादी दिनेश यादव के सगे बड़े भाई से हुई है। परिवारिक रंजिश के कारण विवेकानन्द दिनेश यादव से रंज रखते थे एवं हत्या हेतु हम लोगों को सुपारी दिये थे। उन्ही के कहने पर पांच जनवरी को अपने साथियों राकेश पटेल उर्फ भूंवर व हफीजुर्रहमान उर्फ राहुल के साथ मिलकर भ्रम में दिनेश यादव के स्थान पर छोटे लाल यादव नामक ब्यक्ति की हत्या थाना क्षेत्र मुगलसराय जनपद चन्दौली में कर दिया था।
जब पता चला कि हत्या किसी अन्य व्क्तिय की हो गयी है तब पुन: दिनेश यादव की हत्या के लिए योजना बनाकर पीछा करके आजमगढ आये और ग्राम-मोहब्बतपुर स्थित अशोक ढाबे के सामने उसको गोली मारकर भाग गये थे पकडे जाने पर पुन: फायर किये थे जिसमे एक ब्यक्ति घायल हो गया था। दोनों घटना चाचा विवेकानन्द के कहने पर किये है।
चाचा विवेकानन्द ने इस घटना के लिए अभियुक्त को रूपया दिये थे।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope