कानपुर।
कार्यकर्ताओं व जनता की मांग को देखते हुए कांग्रेस कोर कमेटी जल्द ही राहुल गांधी
को पार्टी की कमान देने जा रही है। इसके साथ ही भाजपा को रोकने के लिए अब यूपी में
भी महागठबंधन होने जा रहा है। यह बात खासबातचीत में कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ
उपाध्यक्ष राजाराम पाल ने कही।
उन्होंने
कहा कि कांग्रेस अगले साल होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व
में लड़ने जा रही है।
पार्टी की कोशिश है कि हर हाल में भाजपा को पहले यूपी चुनाव
में रोका जाय इसके बाद लोकसभा चुनाव में। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का यूपी
में वह वजूद नहीं है कि सरकार बना सके तो कहा भाजपा को रोकने के लिए सेक्यूलर दल
एक हो रहें है। जिसकी पहल हमारे रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने शुरू कर दी है।
पीके के साथ पूरी कांग्रेस खड़ी है और महागठबंधन उत्तर प्रदेश ही नहीं दिल्ली में
भी 2019 चुनाव में राज करने जा रहा है।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope