• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्मरण : डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी देव का गीत एल्बम, असम की कला–संस्कृति के पुरोधाओं को समर्पित

In remembrance: Dr. Jagadindra Raichoudhury Dev music album, dedicated to the pioneers of Assamese art and culture - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम प्रकाशन भारती के गुवाहाटी स्थित सभागृह में गुरुवार की संध्या 5 बजे एक गरिमामय और भावपूर्ण उन्मोचन सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लेखक एवं विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के मंत्री डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी देव के गीत एल्बम सुवरण (स्मरण) का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक चेतना से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही। प्रसिद्ध संगीत व्यवस्थापक रूपम तालुकदार, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, शिशु शिक्षा समिति असम के अध्यक्ष कुलेंद्र कुमार भगवती, महासचिव जगन्नाथ राजबंशी तथा असम प्रकाशन भारती के सचिव दीपांकर बरुआ मंचासीन रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. रायचौधुरी देव के परिजन एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहकर इस आयोजन के साक्षी बने। इस गीत एल्बम ‘सुवरण (स्मरण)’ के माध्यम से असम की कला, संस्कृति और रचनात्मक चेतना को दिशा देने वाले सभी दिग्गज, महान एवं दिवंगत सांस्कृतिक-कलात्मक पुरोधाओं को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मरण किया गया है। असमिया भाषा में स्मरण को सुवरण कहा जाता है, जिसका भाव अतीत की स्मृतियों, रचनात्मक योगदान और सांस्कृतिक विरासत को सम्मानपूर्वक वर्तमान से जोड़ने का होता है। यह एल्बम उसी भावभूमि पर खड़ा होकर असम की सांस्कृतिक आत्मा को स्वर देता है।
उन्मोचन समारोह के दौरान डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी देव ने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व की एक और सुप्त रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जीवन के अनुभव, स्मृतियाँ और सांस्कृतिक सरोकार इस गीत एल्बम की रचना का आधार बने। उनके अनुसार ‘सुवरण (स्मरण)’ केवल गीतों का संकलन नहीं, बल्कि असम की सांस्कृतिक चेतना के प्रति एक भावनात्मक कृतज्ञता है।
उल्लेखनीय है कि इसी गीत एल्बम के माध्यम से पिछले वर्ष सितंबर माह में सिंगापुर में आयोजित एक विशेष और भावनात्मक कार्यक्रम के दौरान असम के युवाओं के दिलों की धड़कन और प्रख्यात गायक जुबीन गर्ग को भी स्मरण करते हुए उन्हें समर्पण अर्पित किया गया था। यह तथ्य इस एल्बम के व्यापक सांस्कृतिक फलक और समकालीन महत्व को रेखांकित करता है।
गीत एल्बम का औपचारिक विमोचन करते हुए प्रसिद्ध संगीत व्यवस्थापक रूपम तालुकदार ने कहा कि इतने गंभीर, संवेदनशील और सांस्कृतिक वातावरण में किसी गीत एल्बम का विमोचन करना उनके लिए एक अनूठा अनुभव रहा। उन्होंने एल्बम की भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक दृष्टि की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी देव ने सभी अतिथियों, आयोजकों, कलाकारों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उन्मोचन सभा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In remembrance: Dr. Jagadindra Raichoudhury Dev music album, dedicated to the pioneers of Assamese art and culture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr jagadindra roy choudhury, suvaran song album, assam publication bharati, vidya bharati northeast, guwahati cultural events, assamese literature and music, educationist author, new album release, cultural heritage assam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved