आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 नबम्बर को आगरा में
होने वाली परिवर्तन रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने खाका खींच
लिया है। तय किया गया है कि ब्रज क्षेत्र के 20 विधानसभा क्षेत्रों से दस-दस हजार
कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस तरह दो लाख लोग हो जाएंगे। 20 नवम्बर को ही आगरा
में परिवर्तन यात्रा है। इसी कारण रैली को परिवर्तन यात्रा का नाम दिया गया है।
रैली जीआईसी मैदान में होगी।
पार्टी की हुई बैठक में आगरा जिला और महानगर की सभी
नौ विधानसभा, फिरोजाबाद विधानसभा की सभी जिला और महानगर विधानसभाएं, एटा की जलेसर
विधानसभा, हाथरस की सादाबाद और
हाथरस शहर विधानसभा, मथुरा की गोवर्धन, बल्देव और मथुरा शहर की विधानसभाओं के कार्यकर्ता
मोदी की रैली में रहेंगे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने निर्देश
दिए कि सभी विधानसभाओं के मंडल अध्यक्ष 14 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिला और
महानगर अध्यक्षों को सौंप दें।
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
आईबी की रिपोर्ट पर गौतम अडानी को मिली जेड कैटेगरी सुरक्षा
झारखंड में सरकार गिराने को गड्ढा खोद रही थी भाजपा, बिहार में खुद गिर गयी - भूपेश बघेल
बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला - सीबीआई ने आयोग के 2 पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया
Daily Horoscope