• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बीजेपी की सरकार में भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होगें -केशव

लखनऊ 17 नवम्बर 2016, भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान हुई जनसभा में भाजपामय हुआ आजमगढ। आजमगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह की जनसभा में जनता ने सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का दिया जन संदेश। जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने जनता का अभिवादन किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आजमगढ़ की जनता प्रदेश को संदेश देने जा रही है। आपके सहयोग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और यदि 2014 को चुनाव मे प्रशासनिक बेईमानी न हुई होती तो आपने प्रदेश की सभी सीटे भाजपा की झोली में डाली थी। श्री मौर्य ने प्रशासन को अगाह करते हुए कहा कि भाजपा का परिवर्तन रथ अब विजय रथ बन चुका है, आप लोग सपा के पदाधिकारी के रूप में काम न करें। आपने भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया है। भाजपा की सरकार आयेगी तो सभी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुकद्मा लिखा जाएगा, बडे-2 लोग सलाखों के पीछे दिखेगें।
श्री मौर्य ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष , मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है। श्री मौर्य ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप एक परिवार व एक व्यक्ति की पार्टियों से उत्तर प्रदेश को मुक्त कराइए । भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश को भय से मुक्तकर दीजिए।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

यह भी पढ़े

Web Title-In BJP government corrupt will be behind bars- Keshav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, up election, up polls, keshav prasad maurya, bjp, parivartan yatra, parivartan yatra in azamgarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved