लुधियाना। न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर शनिवार को शहर में कई जगह प्रोग्राम हुए। शहरवासियों ने परिवार के साथ शामिल होकर सेलिब्रेट किया। [@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]
शहर के क्लबों में देर शाम से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात नौ बजे तक क्लब फुल हो गए। एक मिनट के लिए देखने में ऐसा लग रहा था, जैसे पूरा शहर ही पहुंच गया हो। स्टेज से गीतों की धुन और खुले आसमान के नीचे मस्ती में झूमते लोग। ये सिलसिला रात 12 बजे तक चला। जैसे ही घड़ी में 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर के शोर से क्लब गूंज उठे। शहर के क्लब में आयोजित न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्रोग्राम देखते ही बनता था। शहरवासियों के लिए बेहतर प्रबंध किया गया था। लोगों को सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए क्लब प्रबंधन और होटल संचालकों ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हुए।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope