बरनाला। पुलिस ने दो हत्याओं के मामले में दो महिला आरोपियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पहली हत्या मौड़ नाभा गांव के हमीर सिंह की एक खाली प्लाॅट में मिली थी। वहीं दूसरे मामले में ढिल्लवां गांव के धनजीत सिंह की लाश खड्ड खुर्द ड्रेन से मिली थी। जिसके बाद दोनों मामलों में गहराई से जांच की गई तो दोनों मामलों में नाजायज संबंधों की बात सामने आई। एसएसपी बरनाला गुरशरणदीप सिंह गरेवाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने हमीर सिंह के कत्ल के मामले में एक महिला और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं धनजीत सिंह की हत्या के मामले में एक महिला और उसके आशिक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope