शिमला।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा को चेतावनी दी है कि उसने चार्जशीट में यदि
बेबुनियाद आरोप लगाए तो मानहानी का दावा किया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला
में रिज मैदान पर आयोजित आयुष मेले का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर
रहे थे।
उल्लेखनीय है कि
प्रदेश भाजपा इन दिनों कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्य से ब्लाक स्तर तक विस्तृत
चार्जशीट तैयार कर रही है, जिसे 24 दिसंबर को राज्यपाल को सौंपा जाएगा। भाजपा नेता
चार्जशीट में शामिल मामलों में भ्रष्टाचार को लेकर बड़े- बड़े दावे कर रहे हैं और
इन दिनों पार्टी ने इसी को प्रचार का मुख्य मुद्दा बना रखा है।
वीरभद्र सिंह ने
कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान भी भाजपा विधायक बेवजह शोरशराबा करते हैं, जिससे सदन
की कार्यवाही प्रभावित होती है। पिछले कई विधानसभा सत्रों में यही देखने को मिल
रहा है। इनकी बातों में कोई गंभीरता नहीं होती। उन्होंने कहा कि चार्जशीट में भी
भाजपा इसी तरह ओछे हथकंडे अपना सकती है। लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों को शालीनता रखनी चाहिए।
तभी सदन की कार्यवाही सही ढंग से चल सकती है।
मुख्यमंत्री ने यह
भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधु जल समझौते को लेकर जो घोषणाएं ही कर
रहे हैं, वह आधारहीन हैं। हिमाचल प्रदेश इस मामले में सारे तथ्य सामने आने का इंतजार
कर रहा है। सतलुज, ब्यास व रावी के
पानी को लेकर वे सारे चीजें सामने आने के बाद हम केंद्र
के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
वीरभद्र सिंह ने
आयुष मेले के भव्य आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्दति आयुर्वेद
से सभी बीमारियों को जड़ को ही खत्म किया जा सकता है। इस प्राचीन पद्वति को पूरे
विश्व में अनेक देश अपना रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा
रहा है। राज्य का आयुर्वेदा विभाग इस दिशा
में बेहतर कार्यकर रहा है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope