• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

...तो डॉन लतीफ की जिंदगी पर है ‘रईस’! बेटे ने निर्माताओं से मांगे 101 करोड़

अहमदाबाद। क्या शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ 1990 के दशक में अहमदाबाद के डॉन रहे अब्दुल लतीफ की जिंदगी पर आधारित फिल्म है? लतीफ के बेटे मुश्ताक ने तो ऐसा ही दावा करते हुए फिल्म निर्माताओं मोटी रकम की मांग कर दी है। हालांकि, फिल्म के निर्माता इससे इनकार करते रहे हैं। मुश्ताक ने फिल्म के खिलाफ पहले ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म निर्माताओं से 101 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। बताया जाता है कि लतीफ कभी दाऊद इब्राहिम के लिए काम करता था। उनके बीच एक गैंगवार भी हुआ, जिसमें दाऊद को लतीफ के डर से भागना पड़ा था। इस विवाद के बाद यह जानना जरूरी हो गया है कि आखिर यह शख्स कौन था जो इतनी चर्चा बटोर रहा है। आखिर क्यों इस पूरी कहानी में दाऊद का नाम भी आ रहा है? लतीफ की गैंग एक वक्त दाऊद के लिए काम करती थी। दाऊद के लिए लतीफ ने स्मगलिंग के अलावा लूट भी की। 1993 में हुए मुंबई धमाकों में भी अब्दुल लतीफ का नाम सामने आया था। लतीफ की कहानी अहमदाबाद के अति संवेदनशील इलाके दरियापुर से शुरू होती है। यहां अब्दुल वहाब शेख का परिवार सालों से रहता था। अब्दुल वहाब के 20 साल के बेटे अब्दुल लतीफ की नई-नई शादी हुई थी और इसी के साथ अब्दुल लतीफ के सिर पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। उसने रिक्शा चलाना शुरू किया, लेकिन कुछ करने की लालसा दिल में थी। सिर पर जुनून सवार था। नुक्कड़ में ही जुए का अड्डा था। थोड़े पैसे कमाने के चक्कर में उसे जुए की लत लग गई। पैसे कमाने की बजाय गंवाने लगा। परिवार में माहौल तंग होने लगा. परिवार की परवाह किए बिना अब्दुल लतीफ ने रफीक के साथ हाथ मिलाकर शराब बेचना शुरू किया। दोनों शुरू में वासु सिन्धी नाम के शराब व्यापारी से शराब खरीदकर बेचते थे। बाद में लतीफ ने राजस्थान के कैलाश जैन से शराब खरीदना शुरू किया। कैलाश जैन से खरीदी शराब उसे सस्ती पड़ती थी इसलिए धीरे-धीरे शराब का कारोबार पर पकड़ बनने लगी। राजस्थान से हर रोज दो ट्रक शराब गैर कानूनी रूप से मंगवाई जाती थी और उसे बाद में पूरे अहमदाबाद में बेचा जाता था। हर ट्रक पर कम से कम 15 हजार रुपये मिलते थे।

[@ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

यह भी पढ़े

Web Title-If film Raeesh is made on Don Lateef life! son file writ in HC demanding 101 crore compensation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: film raeesh, don lateef life, son, 101 crore compensation, shahrukh khan, dawood ibrahim, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved