• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है: खींचड़

Identify the person - Sikar News in Hindi

सीकर। रा.मा.वि. जगमालपुरा में शिक्षाविद् सुरजन सिंह भामू का उल्लेखनीय कार्यों के लिए विद्यालय कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से माला, शॉल व साफा पहनाकर तथा अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खींचड़ ने की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है। समाज उसी शिक्षक का सम्मान करता है जो अपने पेशे के प्रति ईमानदार रहकर अच्छी शिक्षा प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि नेशनल अवार्डी टीचर भंवरसिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता से ज्यादा अपने शिक्षक से ज्ञान प्राप्त कर चरित्रवान एवं एक योग्य राष्ट्र भक्त बनता है। प्रधानाचार्य मांगीलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज का प्रेरणा स्त्रोत रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामावतार सैनी, करण सिंह भामू, नेमीचन्द भामू, एस.बी.बी.जे. बैंक के प्रबन्धक सुल्तानसिंह, बलदेव फौजी, भामाशाह मदनसिंह भामू ने विचार व्यक्त किए। समारोह की मुख्य अतिथि भादवासी सरपंच श्याना देवी थी। व्याख्याता रामदेव सिंह भामू ने बताया कि शिक्षाविद् सुरजनसिंह भामू ने विद्यालय को 15 हजार रुपए की लागत की लोहे की आलमारी भेंट की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हेमन्त कुमार ने किया। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Identify the person
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: identify , person, sikar, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved