• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीडियोकॉन लोन मामला : मुंबई एयरपोर्ट पर चंदा कोचर के देवर को हिरासत में लिया

ICICI Bank Videocon case: Chanda Kochhars brother in law being questioned by CBI - News in Hindi

नई दिल्ली। ईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर को मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लेकर सीबीआई के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि वह किसी दक्षिणपूर्व एशियाई देश के लिए जाने वाले थे। सीबीआई राजीव कोचर से वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा दिए गए कर्ज के संबंध में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि कोचर को अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश से बाहर जाने से रोक लिया। सीबीआई ने उनके खिलाफ निगरानी नोटिस जारी किया हुआ है। कोचर को सीबीआई की टीम को सौंप दिया गया है जो उनसे पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में अपनी शुरुआती जांच के सिलसिले में पहले ही आईसीआईसीआई बैंक के कई अधिकारियों से पूछताछ की है। आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन समूह को 2012 में 3,250 करोड रुपये का कर्ज दिया था। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि इस कर्ज में किसी तरह का लेनदेन तो नहीं हुआ है। एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि वे इस लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं। यदि किसी तरह की गडबडी के प्रमाण मिलते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और अन्य लोगों को विस्तृत पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 3,250 करोड रुपए के ऋण आवेदन की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों से पूछताछ की है। शुरुआती जांच (पीई) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया है। सीबीआई ने पीई छह सप्ताह पहले दर्ज की थी। पीई में वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और अज्ञात लोगों के नाम हैं। एजेंसी किसी आपराधिक मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज करने से पहले पीई दायर करती है। यह मामला हाल में चर्चा में आया है। धूत के न्यूपावर रीन्यूएबल के साथ कथित लेनदेन को लेकर इस मामले की जांच हो रही है। न्यूपावर रीन्यूएबल का गठन दीपक कोचर ने किया था। पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने चंदा कोचर के प्रति पूरा भरोसा जताया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICICI Bank Videocon case: Chanda Kochhars brother in law being questioned by CBI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icici bank, videocon case, chanda kochhar, brother in law, questioned, cbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved