• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएएस और आईपीएस अफसरों को संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश

IAS and IPS officers directed to the inventory - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी आईएएस औ आईपीएस अधिकारियों को परिपत्र भेजकर उन्हें संपत्ति और देनदारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैैं। हरियाणा सरकार ने सभी कर्मचारियों से उनकी आय और संपत्ति की जानकारी मांगने के बाद अब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को भी निर्देश जरी किये है। हरियाणा कैडर के सभी अधिकारियो को अपनी संपत्ति और बैंक बैलेन्स का सारा ब्यौरा अब देना होगा। आईएएस और आईपीएस अधिकारी हर साल ऐसी जानकारी देते हैैं। पिछले साल करीब एक दर्जन आईएएस अधिकारियों ने समय से यह जानकारी नहीं दी थी, जिस पर सरकार ने नाराजगी जताई थी। केंद्र के निर्देशों की पालना करते हुए मुख्य सचिव ने सभी आईएएस अधिकारियों से जल्द ही रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार कर्मचारियों से पहले ही उनकी पूरी डिटेल यहां तक की घर में मौजूद सामान के बारे में भी पूरी जानकारी हासिल कर चुकी है। मगर आधा दर्जन मंत्री अभी भी ऐसे हैैं, जिन्होंने अपनी कोई जानकारी अभी तक सरकार को नहीं दी है। जिन मंत्रियों ने जानकारी दी भी है, उसे सरकार सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-IAS and IPS officers directed to the inventory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary ds desi, haryana news, haryana hindi news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved