नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी एक सशक्त महिला और नेता थीं और उनकी कहानियां बताने के लिए मुझे कई और जन्म लेने पड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सफदरजंग रोड पर इंदिरा के पुराने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही।
सोनिया गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रयासों की
सराहना की और कहा कि वह भारतीय संस्कृति के बारे में और राजीतिक पाठ
उन्हीं से सीखी हैं।
सोनिया गांधी ने कहा, वही हैं (इंदिरा गांधी) जिनसे मैंने भारत के
बारे में, इसकी संस्कृति के बारे में, इसके मूल्यों के बारे में सीखा है।
उन्हीं से मैंने अपने शुरुआती राजनीतिक पाठ आत्मसात किया। कांग्रेस
नेता ने कहा, इंदिरा गांधी मेरे लिए इतिहास की व्यक्ति नहीं हैं। वह मेरी
सास थीं। हम लोग एक ही छत के नीचे रहे। साथ में खुशी और गम दोनों साझा
किए। सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को अपना पालनहार भी करार दिया।
आपको बता दें इंदिरा गांधी की जयंती पर 21 नवंबर को इलाहाबाद में एक फोटो एग्जीबिशन लगाया जाएगा। आनंद भवन में लगाए जा रहे इस एग्जीबिशन में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ आएंगी।
एग्जीबिशन में तस्वीरों के जरिए इंदिरा गांधी के बचपन से आखिरी वक्त तक की कहानी बताई जाएगी।
स्कूल भर्ती घोटाला : ईडी ने अभिषेक बनर्जी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया
सीहोर में बोरवेल के गड्ढे में गिरी सृष्टि जिंदगी की जंग हारी
साथी का एनकाउंटर होने के बाद हत्याकांड में वांटेड बदमाश ने वकील की ड्रेस पहनकर गाजियाबाद कोर्ट में किया सरेंडर
Daily Horoscope