भीलवाड़ा। जिले में गोवटा बांध स्थित केकडियां ग्राम के पास खेत से लौटे रहे किसान पर जरख ने हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पहले किसान गलती से जरख को शेर समझ बैठा। इस पर वन विभाग ने क्षेत्र में शेर की मौजूदगी से इनकार किया। माण्डलगढ थानान्तर्गत केकडियां ग्राम के रहने वाले किसान भौजा राम ने कहा कि मैं सुबह 4 बजे खेत से घर की ओर जा रहा था। तभी झाडिय़ों से एक जानवर आया और मुझ पर हमला कर दिया। जिसके बाद में मेरे चिल्लाने पर जानवर वहां से भाग खड़ा हुआ। मैंने उसे शेर समझा। बाद में पास के खेत से ही लोग वहां पहुंचे और उन्होंने बताया कि वह जरख था। उसके बाद लोगों ने किसान को यहां भर्ती कराया। जानवर के हमले से किसान के हाथ-पैर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटे लग गई है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोवटा बांध के आस-पास के क्षेत्र में कोई भी शेर, चीता और भालू जैसे जानवर नहीं हैं।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
दिल्ली दंगों की साजिश का मामला : हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया
Daily Horoscope