• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

खाकी हुई दागदार, लूट में शामिल दूसरा पुलिसकर्मी गिरफ्तार

सोनीपत । लहराड़ा गांव के पास व्यापारी से 17 लाख 56 हजार की लूट मामले में शामिल पुलिस कर्मी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित युवक मनजीत निवासी बैंयापुर का रहने वाला है। आरोपित युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य पुलिस कर्मी और मुख्य साजिशकर्ता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस लूटी गई नकदी और लूट की घटना के दौरान पहनी गई हरियाणा पुलिस की वर्दी को आरोपितों से बरामद करेगी। पुलिस के मुताबिक बीते 8 दिंसबर को मिर्च मंडी निवासी संदीप अपने रिश्तेदार से व्यापार के लिए रूपये लेकर नरेला से सोनीपत आ रहा था। लहराड़ा गांव के पास पहुंचा तो पुलिस वर्दी में मोटर साइकिल पर आये दो युवकों ने रूकने का ईशारा किया। उसके बाद दोनों युवक कार से रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए व्यापारी के दोस्त संदीप को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित संदीप को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपित ने बताया कि व्यापारी की लूट के मामले में दो हरियाणा पुलिस के कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपित पुलिस कर्मी मनजीत हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है और पिछले कुछ समय में रोहतक स्थित पुलिस लाइन में उसकी ड्यूटी है। 40 साल से प्रेजिडेंट एस्टेट में गुफा बनाकर रहता है,किसी को भनक नहीं

यह भी पढ़े

Web Title-Hui stained khaki, the other policemen involved in robbery arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonipat, sonipat news, haryana news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved