• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल के सरकारी होटलों में मिलेगी 35 प्रतिशत रिबेट

HPs official rates will rebate 35 percent - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। अगर आप इस बार न्यू ईयर पर हिमाचल की वादियों का लुत्फ उठाने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए गुड न्यूज है कि इस बार देवभूमि के सरकारी होटलों में 35 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं सरकारी होटलों में नवविवाहित जोड़ों के लिए कैंडल डिनर और डांस का प्रबंध भी रहेगा। हिमाचल सरकार की ओर से प्रदेश में टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए स्पैशल पैकेज देने की योजना तैयार की है। सरकारी होटल रेस्टोरेंटों में सैलानियों की संख्या में सीजन के मुताबिक कम होती जा रही है। प्रदेश में हिमाचल टूरिज्म के 59 होटल 63 रेस्टोरेंट्स हैं। इस बार विंटर सीजन 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा। इस सीजन में हिमाचल प्रदेश में नव वर्ष मनाने आने वाले नवविवाहित जोड़ों अन्य सैलानियों से उनकी राय भी जानी जाएगी। इसके साथ ही देवभूमि आने वाले सैलानियों को एक किताब और संबंधित जिले का नक्शा भी मुहैया कराया जाएगा ताकि सैलानियों को अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी मिल सके। पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डल्हौजी के मणिमहेश, खजियार में देवदा गीताजंलि होटल में नववर्ष स्नोफाल में आने वाले नवविवाहित जोड़ों को होटल में डिस्काउंट के साथ कैंडल डिनर कैंडल डांस नि:शुल्क करवाया जाएगा। इसके साथ ही चम्बा के इरावती होटल में भी सैलानियों का डिस्काऊंट दिया जाएगा। धर्मशाला के धौलाधार होटलए कुणाल होटलए क्लब हाऊस कश्मीर होटल में भी सैलानियों को यह सुविधा रहेगी।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-HPs official rates will rebate 35 percent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: official, rates, l rebate, percent, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved