• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में कैसे मदद करेंगे हरियाणा के कांग्रेस व भाजपा नेता?

how can bjp and congress leader help in punjab - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा चुनावों में हरियाणा के कांग्रेस व भाजपा नेता अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों की मदद कैसे करेंगे? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सतलुज-यमुना जोड़ नहर(एसवाईएल)निर्माण को ले कर इन दिनों दोनों राज्यों के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। एसवाईएल मामले में पंजाब व हरियाणा की कांग्रेस व भाजपा इकाइयां अपने-अपने राज्यों के हितों की पैरवी में जुटी हैं। ऐसे हालात में सवाल उठे हैं कि पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान हरियाणा के कांग्रेस व भाजपा नेता अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के पक्ष में कैसे प्रचार कर पाएंगे? संभावना है कि 15 दिसंबर तक पंजाब में आचार संहिता लागू हो सकती है। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रपति अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को सहप्रभारी नियुक्त किया है। जाहिर है, कैप्टन पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की जीत के लिए जोर लगाएंगे, लेकिन इस बीच हालात बदले हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पंजाब भाजपा के मंत्री व विधायक हरियाणा को उसके हिस्से का नहरी पानी देने का विरोध कर रहे हैं। कैप्टन का कहना है, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला दिया है और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। संविधान से ऊपर कोई नहीं है। मैं पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंजाबी समुदाय से हैं। पंजाबी समुदाय से पहली बार किसी को राज्य की कमान मिली है। सत्ता में बदलाव पर हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी तब खुशी जाहिर की गई थी। बतौर मुख्यमंत्री बादल और खट्टर ने अपनी पहली मुलाकात ने आपसी बातचीत के जरिये विवादित मुद्दे सुलझाने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पंजाब व हरियाणा के बीच तल्खी और बढ़ी है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि चुनावों के दौरान खट्टर भाजपा उम्मीदवारों की मदद के लिए पंजाब के दौरे पर जाते हैं या नहीं? अगर दौरे पर जाते हैं तो दोनों राज्यों के बीच विवादित मुद्दों पर क्या बोलते हैं?
इस बीच हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से एसवाईएल पर उनकी पार्टी की पंजाब इकाई के रुख को ले कर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पंजाब भाजपा से कोई मतलब नहीं है। हम हरियाणा के हिस्से का पानी ले कर रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि पंजाब चुनावों में बराला की भी ड्यूटी लग सकती है। ऐसे में वे विवादित मुद्दों पर कुछ बोलेंगे या चुप्पी साध लेंगे। आने वाले समय में सब साफ हो जाएगा।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी यही सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस आलाकमान पंजाब चुनावों में उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपता है तो प्रचार के लिए जाएंगे। पंजाब में प्रचार के दौरान एसवाईएल पर उनका रुख क्या रहेगा? हुड्डा ने जोर दे कर कहा कि बड़े जोर-शोर के साथ पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी देने को कहेंगे। गौरतलब है कि हुड्डा विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक पंजाब में राष्ट:पति राज लगाने की मांग पहले ही कर चुके हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि अकाली दल और इनेलो के बीच कई दशकों से तालमेल रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इनेलो ने एसवाईएल पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के रुख को देखते हुए अपने राजनीतिक संबंध तोड़ लिये हैं। चौटाला परिवार की चुनावी मदद के लिए बादल हमेशा हरियाणा के दौरे पर आते रहे हैं, लेकिन इस बार विपक्ष के नेता अभय चौटाला अकाली दल के उम्मीदवारों की मदद के लिए पंजाब के दौरे पर जाएंगे, ऐसी संभावनाएं कम ही हैं।
हरियाणा से वाया दिल्ली पंजाब पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनावों के दौरान एक बड़ी परीक्षा से गुजरेंगे। केजरीवाल से सवाल किए जाएंगे कि एसवाईएल मामले में वे हरियाणा के साथ हैं या पंजाब? सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बाद से केजरीवाल इस मुद्दे पर कुछ बोलने से बचते रहे हैं। केजरीवाल जल्दी ही पंजाब के दौरे पर आएंगे और 10 दिन के भीतर उनका 21 रैलियां करने का इरादा है। एसवाईएल पर फैसले के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पानी के मुद्दे पर पटियाला जिले के कपूरी गांव में धरना लगाया था, लेकिन लोगों का समर्थन नहीं मिलने पर इसे अचानक खत्म कर दिया गया। आप नेताओं को अब केजरीवाल के दौरे का इंतजार है।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

यह भी पढ़े

Web Title-how can bjp and congress leader help in punjab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, punjab, punjab news, assembly election in punajb, congress, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved