• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मकान तोड़ने का विरोध, रतिया तहसील के बाहर धरना-प्रदर्शन

Houses resist break, Ratia on dharna outside tehsil - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद । जिले के रतिया तहसील के गांव हंसगा मे पंचायत विभाग की ओर से गुरुवार को गांव में पंचायती जमीन से कब्जा हटाने की कारवाई की गई। जिसमे विभाग की तरफ से 27 परिवारों को जमीन से हटाया गया। यह परिवार पिछले 18 वर्षो से जमीन पर मकान बनाकर बैठे हुए थे। जिसके बाद गुरुवार को पंचायत विभाग की तरफ से जेसीबी की सहायता से मकानों को तोड़ दिया गया। अब इन परिवारों की तरफ से रतिया तहसील के बाहर धरना शुरू कर दिया गया हैं। शुक्रवार को दोपहर के बाद यहां के लोग अपनी महिलाओं और बच्चो के साथ रतिया तहसील के बाहर धरने पर बैठ गए है। रतिया तहसील के बाहर तंबू गाडकर धरना शुरू कर दिया गया है। धरना स्थल पर पहुची कांग्रेस की पार्षद बीबो इंदौरा और सीपीएम के जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल ने इन परिवारों का समर्थन किया है। धरना देने वाले लोगों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हे बेघर करने का काम किया है। सर्दी मे वह अपने बच्चो को लेकर कहां जाए। जिसके बाद अब उनके द्वारा मकानों की मांग को लेकर रतिया तहसील के बाहर धरना शुरू कर दिया गया हैं।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-Houses resist break, Ratia on dharna outside tehsil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehabad, fatehabad news, haryana news, haryana hindi new, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved