• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके सोचे हुए काम बनेंगे। व्यवसाय के संबंध में कोई यात्रा करेंगे। संतान को लेकर जो कुछ भी आप सोच रहे हैं वह ठीक दिशा में है। यह उनका अच्छा समय है। मित्रों के साथ सहयोग बढ़ेगा, कोई मित्र अचानक मदद कर सकता हैं। यदि नौकरी करते हैं तो बहुत अच्छे परिणाम आएंगे। मन में उत्साह बढ़ेगा, कुछ नया करने की सोचेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो भी ऐसा होगा। साज-सज्जा पर या अन्य पर खर्चा करने की योजना है। आज धार्मिक पुस्तकें या रहस्य पर पुस्तकें पढऩे का अवसर मिल सकता है। आपके पिता के लिए आज समय अच्छा है और उसका लाभ घर को मिलेगा। वृषभ: आज प्रात: से ही मन में थोड़ी अशांति चलती रहेगी। आर्थिक लेन-देन को लेकर मन में तनाव रहेगा। आज ऋण का पुनर्भुगतान करना हो तो आसानी से कर पाएंगे। यात्रा योग बने हुए हैं और उससे अच्छा लाभ होगा। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है। आपको चाहिए कि आए हुए अवसर का पूरा लाभ उठा लें। किसी खास क्षेत्र में आपके प्रति अच्छी राय बनने वाली है परंतु उसके लिए काफी काम करने होंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो समय साधारण है, धीमी गति से काम आगे बढ़ेगा। खान-पान में अनियमितता रहेगी। पित्त व पेट की जलन से परेशान रह सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहे। मिथुुन: आज घर में थोड़ी बहुत अशांति का वातावरण चलता रहेगा। कोई बड़ा नुकसान तो नहीं होगा परंतु ध्यान रखना आवश्यक है। साथी के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर आ सकता है। साझा भाव से काम करने से ही लाभ होगा वरना आपकी आलोचना होगी। संतान पर काम-काज का बहुत दबाव है और आप उनसे कोई तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं। वैसे उनका समय सुधार की ओर है। खान-पान में सावधानी बरतें। अनियमितता तकलीफ देगी। यात्रा में बहुत खर्च होगा और अनावश्यक खर्चे अधिक होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 18 March 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 18 march 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved