तुलाः आज
कानूनी मामलों से सावधान रहें। आपके बचते-बचते भी कोई विवाद हो सकता है।
आर्थिक दबाव बहुत अधिक रहेगा और धन प्रबंध के लिए आपको किसी न किसी को
बोलना ही पडेगा। काम एकदम से नहीं बनेगा और थोडा सा समय लगेगा। किसी होते
हुए काम में दोबारा मेहनत करनी पड सकती है। सरकारी लोगों से कामकाज नहीं
बनेंगे बल्कि अटकेंगे। शत्रुओं से सावधान यद्यपि वे आपका कुछ भी नहीं बिगाड
पाएंगे। घर कुटुम्ब में सब तरह से सहमति होने के बाद भी कोई न कोई विवाद
का मुद्दा बकाया चलता रहेगा। अच्छी दावत के बीच में भी कोई कडवी बात सुनने
को मिल सकती है। कामकाज में गति आएगी परन्तु विघ्न, बाधाएं भी रहेंगी।
वृश्चिकः
आज कोई यात्रा नहीं करें। अगर यात्रा की तो रास्ते में कष्ट होने का योग
है एवं खर्चा भी अधिक होगा। कामकाज के प्रति आपके मन में बहुत उत्साह होगा
और लोग आपको सहयोग करेंगे। आज कोई बडी बाधा नहीं दिखाई दे रही है, सिवाय
इसके कि आप अपना मुख्य काम नहीं कर पा रहे हैं। आज संतान से सार्थक वार्ता
होगी। उनका सुख मिलेगा और संतान के कामकाज में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के
लिए किए जा रहे प्रयास आज फल नहीं देंगे परन्तु आगे के लिए ठीक रहेगा। आज
भारी खर्चा दिख रहा है और कुछ पैसा बेकार भी जाता हुआ लग रहा है। पाचनतंत्र
के विकार परेशान करेंगे। उल्टी दस्त वगैरह से सावधान रहें।
धनुः
दाम्पत्य जीवन में बहुत कडवाहट रहेगी। आज जो बात मुंह से निकल जाए वह कम
हैं, उससे सम्मान में कमी आएगी। परिस्थितियां संभल जाएंगी परन्तु बिगाड हो
चुका है। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। खर्चे का दबाव इतना अधिक है कि
आपके कामकाज में गति नहीं आ पा रही है। किसी एक महत्वपूर्ण काम को करने के
लिए आपसी सहमति नहीं बना पाएंगे। बाद मंे होने में खर्चा अधिक आएगा। शाम
तक किसी अच्छे निर्णय के कारण पर्याप्त मात्रा मंे लाभ आने की संभावनाएं बन
रही हैं। बाहर की यात्राएं करनी पडें तो संकोच न करें यह लाभदायक रहेंगी।
आज बाॅस प्रसन्न रहेंगे और आप उनसे मन की बात कह सकते हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope