• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बेस्ट इलैक्टोरल प्रैक्टीसिज के लिए सम्मानित किया

मुख्य सलाहकार प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सरकार श्री दीपक सानन ने 7वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट इलैक्टोरल प्रैक्टीसिज-2017 के लिए राज्य सम्मान प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर निर्वाचन की गरिमा एवं अवश्य मताधिकार का प्रयोग की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय गेयटी थियेटर में अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रदेश में 48 लाख 11 हजार 756 मतदाता हैं, जिनमें से 88116 विशेष संक्षिप्त पुर्ननिरीक्षण के दौरान नए जुड़े हैं। इन नव पंजीकृत मतदाताओं को प्रदेश के 6,772 मतदान केंद्र स्थलों तथा सभी जिला मुख्यालयों में पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष को युवा एवं भावी मतदाताओं के सशक्तिकरण के रूप में मनाना सुनिश्चित किया है। यह हुए सम्मानित इंडियन एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता अश्विनी शर्मा,
प्रधान संवाददाता गौरव बिश्ट,
समाचार संपादक शिशु शर्मा शांतल,
दैनिक सवेरा के ब्यूरो प्रमुख धनन्जय शर्मा,
मतदाता पंजीकरण अधिकारी व उपमंडलाधिकारी ज्वालामुखी,
जिला कांगड़ा संजीव कुमार,
मतदाता पंजीकरण अधिकारी व उपमंडलाधिकारी अर्की जिला सोलन एलआर वर्मा,
मतदाता पंजीकरण अधिकारी व उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी हेमिस नेगी,
इनके अलावा अतिरिक्त बीएलओ स्तर के 12 अधिकारियों को भी राज्य सम्मान से सम्मानित किया।

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]

यह भी पढ़े

Web Title-Honoured for 2017-Best Electoral Practice awarded in Shimla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepak sanan, voters day, electoral practice award, hindi news, himachal pradesh, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved