• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आग से खाक हुआ गरीब का आशियाना, अनाज व सामान भी जला

home of poor destroyed by fire in nagaur - Nagaur News in Hindi

नागौर। खींवसर क्षेत्र में ग्राम पंचायत भोजास के ग्राम झाड़ेली में अचानक एक कच्चे घर में आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीडि़त अनुसूचित जाति का परिवार आसमान तले आ गया। करीब आधे घंटे लगी आग ने उसका सब कुछ छीन लिया है। मजदूरी कर पेट पालने वाले इस परिवार पर रोजी रोटी का संकट आ गया। ग्राम झाड़ेली के नारायणराम मेघवाल का परिवार शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था, इस दौरान अचानक उसके कच्चे घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पास में मौजूद लोग दौडक़र आए और आग बुझाने का प्रयास किया मगर, आग पूरी तरह फैल जाने के कारण पीडि़त का सब कुछ जलकर गया। पीडि़त नारायणराम ने बताया कि आग की घटना से उसके कच्चे आशियाने सहित चार झोंपे भी जल गए। उनमें रखी दस क्विंटल बाजरी, तीन क्विंटल मोठ, पांच क्विंटल ग्वार, गहने, कपड़े, बिस्तर, चारपाई सहित घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद भोजास सरपंच जगदीश बिडियासर ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सरपंच खींयाराम, हिम्मताराम राव, पूर्व वार्डपंच नेनाराम, तन्नाराम, सुगनाराम, चेना सुथार सहित कई जने मौजूद थे। घटना की जानकारी लगते ही भोजास सरपंच जगदीश बिडियासर तत्काल झाड़ेली गांव पहुंचे ओर पीडि़त नारायणराम को 21 हजार की नगद सहायता राशि सौंपी। इसी तरह पूर्व सरपंच खींयाराम ने पांच हजार व सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मताराम राव ने 11 हजार की नगद राशि पीडि़त को दी है। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

यह भी पढ़े

Web Title-home of poor destroyed by fire in nagaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home, poor, destroyed, fire, nagaur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved