भरतपुर। कोटा में भाजपा विधायक के पति एवं समर्थकों द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ झगड़ा, मारपीट का मामला भरतपुर में भी जोर पकडऩे लगा है। इस मामले में कांग्रेस पुलिस के समर्थन में खुलकर आई है और शुक्रवार शाम डीग-कुम्हेर विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेन्द्रसिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कांग्रेस के विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है और उन्हें नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। कोटा में भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति द्वारा महावीर नगर थानाप्रभारी को थप्पड़ मारने की घटना निंदनीय है क्योंकि पुलिस पर हाथ उठाना बेहद गलत है और इससे सावित होता है की प्रदेश की भाजपा सरकार के नेताओं पर उनकी पार्टी का कोई नियंत्रण नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के किसान नेता नेमसिंह फौजदार, पार्षद कुलदीप सौरभ धाउ सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope