नई दिल्ली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले दलों और नेताओं के बयानों की भी निंदा की। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले केजरीवाल और राहुल गांधी को भी अमित शाह ने जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि सबसे पहले केजरीवाल ने सवाल उठाए, वो पाकिस्तान में हिट हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो इस बार सीमाएं लांघ दीं। वो बताए कि इसमें दलाली करने जैसा क्या था। राहुल का बयान सेना का मनोबल तोडऩे वाला है। सेना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। साथ ही अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के मूल विचारों में ही खोट है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope