कार्यक्रम में राजकोट की सहायक प्रोफेसर डॉ मधुरिका जडेजा ने कहा कि हमें
गर्व हो रहा है कि इस सम्मेलन में भारत ही नहीं बल्कि नेपाल की हर क्षेत्र
से जुड़ी महिलायें विश्व बदलाव के लिए चर्चा करने के लिए इकटठा हुई हैं।
इससे निश्चित तौर पर एक सकारात्मक निष्कर्ष निकलेगा। कार्यक्रम में प्रभाग
की राष्ट्रीय को आर्डिनेटर बीके शारदा, प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बीके डा
सविता समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। [@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]
इससे पहले नन्हीं
बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। यह सम्मेलन तीन दिन तक
चलेगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य
प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी, राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री
अनिता बधेल, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, जबलपुर नगर निगम
की अध्यक्ष सुमित्रा बालमिक, ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव बी के
निर्वेर समेत कई लोगों के द्वारा किया जायेगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope