सिरोही। जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में आयोजित विश्व परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका विषय पर सम्मेलन का शुभारम्भ स्वागत सत्र के रूप में किया गया। इस अवसर पर भारत तथा पड़ोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में आये महिला सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता बधेल करेंगी। संस्थान के महिला प्रभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन के स्वागत सत्र में महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके चक्रधारी ने देशभर से आयी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारत देश का इतिहास महिलाओं शौर्य और पराक्रम से भरा है। देश व समाज में फैल रही नकारात्मक वृत्तियां इतनी हावी हो रही है कि यदि महिलाएं आगे बढकर इसे रोकने का प्रयास नहीं की तो दुनिया में मातृत्व मिट जाएगा। तीन दिनों तक इसपर गहरायी से विचार किया जाये कि आखिर में महिलाओं को किस तरह से इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के सूचना निदेशक बीके करूणा ने कहा कि इस देश के नाम साथ ही माता शब्द जुड़ा हुआ है। बिना मॉं के इस देश का उद्धार नहीं हो सकता है। इसलिए अब पुनरू नारी शक्ति को आगे बढ़ते हुए इसकी पहल करनी चाहिए। जब भी देश पर मूल्यों का संकट आया है महिलाओं ने शक्ति स्वरूप धारण कर इसे बचाया है।
भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे: PM मोदी
राहुल गांधी देश के सबसे निराश और हताश नेता : शिवराज
सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम, शिवपाल
Daily Horoscope